धनबाद, जून 29 -- बहुजन समाज पार्टी की बैठक रविवार को लक्ष्मी कॉलोनी स्थित आंबेडकर चौक के समीप हुई। अध्यक्षता धनबाद जिला अध्यक्ष अभय कुमार और संचालन जिला उपाध्यक्ष गणेश भारती ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश सचिव गौतम कुमार उपस्थित थे। सर्वसम्मति से झरिया विधानसभा की नई कमेटी गठित की गई। इसमें महादेव भुइयां को विधानसभा अध्यक्ष, विनोद पासवान को विधानसभा प्रभारी, अजीत दास को उपाध्यक्ष, सूरजभान प्रसाद को महासचिव, नरेश राम को सचिव, प्रमोद कुमार को कोषाध्यक्ष, बृजेश कुमार को बामसेफ संयोजक और मिराज आलम को बीवीएफ अध्यक्ष चुना गया। मुख्य अतिथि ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बसपा वंचित समाज की आवाज है और झरिया में पार्टी को मजबूत कर जनता के मुद्दों को ...