पीलीभीत, जून 30 -- अमरिया। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर एक दिवसीय कैडर कैंप का आयोजन वख्शपुर में किया गया। मोहम्मद अफजल मलिक के आवास पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुनकाद अली पूर्व राज्यसभा सदस्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी ने समीक्षा की। संबोधन में कहा कि यह समय संगठन और पार्टी को मजबूत करने का समय है। चुनाव नज़दीक हैं। पार्टी के कैडर और रीति नीति को समझना जरूरी है। दूसरी पार्टियों का मकसद सत्ता हासिल करना है। जबकि बहुजन समाज पार्टी का मकसद है कि इस देश में जितने भी गरीब बर्ग के लोग रहते हैं चाहें वह किसी भी समाज के हों। उनकी लड़ाई लड़ना और उनका सम्मान बढ़ाना। बहुजन समाज पार्टी ने सर्व समाज के हित के कार्य हमेशा काम किया है। किसी के बहकावे में न आएं। बहन मायावती के हाथों को मजबूत करिए। इस दौरान विक्रम सि...