लखनऊ, मार्च 27 -- UP News: राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाली चंदे में 2024-25 में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 161 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जिसमें सबसे अधिक हिस्सा भाजपा का है। बीजेपी को इस अवधि में अन्य सभी राष्ट्रीय दलों द्वारा प्राप्त कुल चंदे से दस गुना से भी अधिक चंदा मिला। हालांकि इस बीच मायावती की बहुजन समाज पार्टी को 20 हजार से अधिक का चंदा नहीं मिला है। चौंकाने वाली बात ये है कि पिछले 19 साल से उनकी पार्टी को 20 हजार से अधिक की फंडिंग नहीं मिली है। ये खुलासा एडीआर (Association for Democratic Reforms) की रिपोर्ट से हुआ है। एडीआर रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में राष्ट्रीय दलों द्वारा घोषित 20 हजार रुपये से अधिक के कुल दान 11343 दानदाताओं से मिले जो 6648.56 करोड़ रुपये रहे। इनमें से भाजपा को 5522 चंदे से 6074.01 करोड़ रु...