बाराबंकी, जनवरी 3 -- बाराबंकी। बसपा में लगातार संगठनात्मक बदलाव हो रहे हैं। शनिवार को बसपा सुप्रीमों मायावती के निर्देश पर अयोध्या मंडल में भी बड़ा बदलाव किया गया। दरियाबाद के ग्राम सराही निवासी बसपा नेता अजय गौतम को अयोध्या मंडल का मुख्य मंडल प्रभारी बनाया गया है। मुख्य मंडल प्रभारी के तौर पर अजय गौतम को संगठन मजबूत करने के साथ ही 2026 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन करना है। यह जानकारी बसपा जिलाध्यक्ष तुलसी प्रसाद ने दी है। शनिवार को फतहाबाद स्थित बसपा कार्यालय पर बसपा नेताओं ने कहा कि अजय गौतम पार्टी के एक निष्ठावान नेता हैं। जो काफी वर्षों से पार्टी के साथ लगे हुए हैं। अजय गौतम ने बसपा प्रमुख मायावती का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के लिए नि:स्वार्थ भाव से काम करेंगे। ...