बसपा के नए जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
सिद्धार्थ, जून 15 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज मंदिर तिराहे के पास बाबा साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर प्रतिभा स्थल पर रविवार को बसपा के नए जिलाध्यक्ष रमेश गौतम का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। शाम करीब छह बजे डुमरियागंज पहुंचे बसपा जिलाध्यक्ष का बसपा मंडल कोऑर्डिनेटर डॉ.इंद्रजीत गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। पूर्व जिलाध्यक्ष भारत लाल निषाद ने कहा कि बसपा युवाओं को आगे आने के लिए प्रेरित करती है और युवाओं के हाथ में बागडोर देकर संगठन को मजबूत कर रही है। इस दौरान हरिलाल गौतम, विजयपाल कनौजिया, आशीष गौतम, अशोक गौतम, रामनयन, अनिल गौतम, राजकुमार चौधरी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा जिला कमेटी ने ली संविधान की शपथ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.