औरंगाबाद, जनवरी 5 -- बहुजन समाज पार्टी की औरंगाबाद जिला इकाई के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार बनाए गए हैं। वह चौथी बार औरंगाबाद के जिलाध्यक्ष बने हैं। उन्हें बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो ने मनोनयन पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि दिनेश कुमार पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। दिनेश कुमार ने बताया कि पार्टी ने उन्हें चौथी बार यह मौका दिया है। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया। कहा कि औरंगाबाद जिले में बसपा की मजबूती के लिए काम किया जाएगा। कहा कि बसपा ही ऐसी पार्टी है जिसने सभी वर्गों को सम्मान दिया है। हर वर्ग के साथ मिलजुलकर काम किया है। राजनीति में नई लकीर खींची गई है। बसपा सुप्रीमो बहन मायावती पूरे देश में दलितों की आवाज बनी हैं। उन्होंने हर वर्ग के लिए काम किया और दलितों तथा वंचितों के लिए संघर्ष किया। औरंगा...