पीलीभीत, सितम्बर 14 -- पीलीभीत। बहुजन समाज पार्टी के कैडर कैंप का आयोजन बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बांग्ला उर्फ मित्रसेनपुर में संपन्न हुआ, जिसमें महंगाई समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई। कैडर कैंप में मुख्य अतिथि सामाजिक भाईचारा के मुख्य मंडल कोआर्डीनेटर दीनदयाल और अयोध्या प्रसाद गंगवार उपस्थित रहे। उन्होंने प्रदेश में घट रही घटनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश में एवं प्रदेश में महंगाई बहुत चरम सीमा पर है, जिससे लोगों की कमर टूट रही है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। गुंडे माफिया खुलेआम घूम रहे हैं। फर्टिलाइजर और दवाइयां इतनी महंगी है कि किसान परेशान है। डीजल और पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थ और खाद्य तेल भी आसमान पर दाम पहुंच रहे हैं। आवारा जानवरों से फसलों को नुकसान हो रहा है। सरकारी विद्य...