बांदा, फरवरी 18 -- बांदा। संवाददाता बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव अकेले अपने दम पर लड़ने की घोषणा की है। इस पर जिला इकाई के पदाधिकारियों ने खुशी जताते हुए समर्थन व स्वागत किया है। बसपा जिलाध्यक्ष रामसेवक प्रजापति ने अन्य दलों के साथ गठबंधन को लेकर जो चर्चाएं प्रसारित की जा रही थीं, वह निराधार हैं। कार्यकर्ताओं को किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। जिला कोषाध्यक्ष कमलाकांत त्रिवेदी ने कहा कि बीएसपी का प्रत्येक कार्यकर्ता हाथी की मस्त चाल के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.