भभुआ, अगस्त 17 -- कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया गया है जिला और प्रखंड कमेटी के नेताओं से बारी-बारी से ली संगठन की स्थिति की जानकारी भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बहुजन समाज पार्टी की जिला इकाई की समीक्षात्मक बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष अयोध्या कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केंद्रीय मुख्य जोन प्रभारी दिनेश गौतम, बिहार प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो, बिहार राज्य प्रभारी मुकेश अहिरवार, राज्य प्रभारी संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रभारी सुभाष आंबेडकर, विश्वंभर नाथ सिंह, अरुण खरवार एवं प्रदेश महासचिव मोहम्मद करीम अंसारी ने भाग लिया। उक्त नेताओं ने कहा कि पार्टी को मजबूत करना सभी का दायित्व है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के मार्गदर्शन में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया गया है। केंद्री...