धनबाद, मार्च 31 -- धनबाद। धनबाद सर्किट हाउस में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की जोन-3 स्तरीय समीक्षा बैठक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्य जोन इंचार्ज सुबल दास की अध्यक्षता में सोमवार को हुई। बैठक में केंद्रीय राज्य प्रभारी नर्मदा प्रसाद अहिरवार ने कहा कि खनिज संपदा से समृद्ध झारखंड का अपेक्षित विकास नहीं होना चिंताजनक है। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर जाति-धर्म की राजनीति कर समाज में विभाजन पैदा करने का आरोप लगाया। सुबल दास ने 14 अप्रैल को डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर जोन स्तरीय कार्यक्रम करने की घोषणा की और संगठन विस्तार पर बल दिया। बैठक का संचालन जोन प्रभारी जयदेव मेहरा ने किया। बैठक में प्रदेश महासचिव शिवकुमार दास, प्रदेश कोषाध्यक्ष बलदेव दास, प्रदेश सचिव गौतम कुमार, जोन प्रभारी बाबूराम मांझी, जिलाध्यक्ष अभय कुमार, जिला उपाध्यक्ष गणेश भारती, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.