शामली, मई 23 -- शामली। बसपा द्वारा शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित एक बारातघर में मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सहारनपुर मंडल के विभिन्न जनपदों से पहुंचे सैकड़ों पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बहुजन आंदोलन से जुड़े लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुनकाद अली मौजूद रहे। उनके शामली आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ जोरदार स्वागत किया। बैठक में बसपा की नीतियों एवं संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि वर्ष 2027 बसपा के लिए महत्वपूर्ण है और कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना होगा। यह भी पढ़ें- बसपा की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न, 2027 मिशन को लेकर तैयारियां बैठक को संबोधित करते हुए नेताओं ने संगठन विस्तार...