बसपा की बैठक 11 को
पलामू, मई 5 -- मेदिनीनगर । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की पलामू जिला इकाई की विशेष बैठक 11 मई को बुलाई गई है। जिला अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता एवं अधिवक्ता विनोद कुमार सोनी ने संयुक्त रूप से बताया कि इस बैठक में जिला स्तरीय कमेटी एवं विधानसभा कमेटी का पूर्ण गठन किया जाएगा। बैठक में केंद्रीय राज्य प्रभारी रामचंद्र त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन मेदिनीनगर स्थित नगर परिषद भवन में सुबह 11 बजे से किया जाएगा। पार्टी नेताओं ने जिले के सभी पूर्व पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा लोकसभा एवं विधानसभा के पूर्व प्रत्याशियों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.