फतेहपुर, जुलाई 29 -- फतेहपुर। बहुजन समाज पार्टी की बूथ व सेक्टर समीक्षा बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। वहीं कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने की बात कही गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि प्रदेश व देश की मौजूदा व्यवस्था में शिक्षा और कानून-व्यवस्था गंभीर चुनौती बनी हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभी विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत कर 2027 में बसपा की जीत सुनिश्चित करने और बहन मायावती को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जुटने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- जनता से हमारा गठबंधन, भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी बसपा: विश्वनाथ पाल जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी एडवोकेट ने कहा कि सभी विधानसभाओं में संगठन लगातार मजबूत हो रहा...