बसपा की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा रहे विपक्षी
अलीगढ़, अप्रैल 3 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी अलीगढ़ मंडल की आवश्यक बैठक गुरूवार को मंडल मुख्य प्रभारी विजेंद्र सिंह विक्रम के खैर रोड स्थित कार्यालय पर हुई। मुख्य अतिथि के रूप में बसपा के मुख्य मंडल प्रभारी अलीगढ़, आगरा, लखनऊ मंडल सूरज सिंह शामिल हुए। मंडल के चारों जिलाध्यक्ष अपनी-अपनी विधानसभा कमेटी के सभी पदाधिकारियों को पिछले दिनों लखनऊ में हुई प्रदेश स्तरीय बैठक के बारे में बताया गया। मंडल प्रभारी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर कुछ लोग स्वयं को बाबा साहब के परिवार का वारिस बता कर आरक्षण का बिल फाड़ने वाली संविधान विरोधी हरकतें कर रहे हैं। सपा जैसी पार्टी के साथ गलबहियां डाल कर दलित समाज को गुमराह करने का कार्य किया जा रहा हैं। जिसको बाबा साहब में आस्था रखने वाला समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.