पलामू, अप्रैल 7 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की पलामू जिला इकाई ने 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर चतरा के नगर भवन मैदान में प्रस्तावित जोन स्तरीय कार्यक्रम में बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करेगा। जिला अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता और अधिवक्ता विनोद कुमार सोनी ने संयुक्त से बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बाबा साहब के विचारों, उनके संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाना है। आंबेडकर जयंती के अवसर पर सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे का संदेश दिया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है। बसपा नेताओं ने मंगलवार को बताया कि पलामू जिले के लोकसभा एवं विधानसभा के सभी पूर्व प्रत्याशियों, वर्तमान और पूर्व जिला पद...