फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 6 -- फर्रुखाबाद। बहुजन समाज पार्टी की जिला समीक्षा बैठक शुक्रवार को पुलमंडी स्थित रामरतन गौतम के आवास पर संपन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी भीमराव अंबेडकर ने प्रत्येक विधानसभा की गहन समीक्षा की। बूथ, सेक्टर और चारों विधानसभाओं के क्षेत्रीय अध्यक्षों से बात की। इस दौरान विशिष्ट अतिथि संजय गौतम, शिवकुमार गौतम, विजय भास्कर, विनोद कुमार गौतम, जिलाध्यक्ष नगेंद्र पाल सिंह जाटव सहित चारो विधानसभाओं के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- बसपा की जिला समीक्षा बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...