बसपा का फोकस अब सभी को साथ लेकर चलने पर
मुरादाबाद, अगस्त 14 -- बसपा ने अपनी चुनावी मुहिम और तेज की है। पाकबड़ा स्थित मंडलीय कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद मुनकाद अली ने कहा कि सर्व समाज को पार्टी से जोड़ कर काम करें। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बूथ एवं सेक्टर कमेटियों का गठन हो जाए। भाईचारा कायम कर सर्वसमाज के लोगों को साथ लेकर तैयारी में जुटें। मुख्य सेक्टर प्रभारी विक्रम सिंह जाटव ने कहा कि ने बूथों पर काम पूरा करने की आवश्यकता बताई। मुख्य सेक्टर प्रभारी रणविजय सिंह तथा जाफर मलिक ने भी अपने विचार रखे। प्रमोद कुमार निरंकारी, अरुण कुमार उर्फ टिंकू, शिवशंकर सागर एवं सतपाल कश्यप ने भी संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ऋषिपाल ने करते हुए कहा कि हमारी पूरी टीम मेहनत से जुटी है सफलता मिलेगी। बैठक का सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.