हरिद्वार, अगस्त 24 -- बहुजन समाज पार्टी की लोकसभा स्तरीय बैठक शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने पर जोर दिया गया। बैठक में प्रदेश प्रभारी राजा राम और गया चरण दिनकर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देशों के अनुसार प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की मजबूती के लिए काम करना है। जुलाई में जिला और प्रदेश के जोन कोऑर्डिनेटरों को सभी स्तर की कमेटियां गठित करने के निर्देश दिए गए थे, जिन पर अधिकांश काम पूरा हो चुका है। अब कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों में जुट जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक बसपा विधायक विधानसभा पहुंच सकें। प्रदेश प्रभारी विजय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष अनिल ने एसआईआर के तहत मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के मामलों पर आपत्ति ...