नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- यूपी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक कार्यकर्ताओं और नेताओं का पाला बदलने का सिलसिला तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और प्रदेश महिला इकाई की पूर्व अध्यक्ष नीलम यादव, बसपा के वरिष्ठ नेता परमानंद गर्ग और केंद्र सरकार में अधिकारी रहे दुर्गा प्रसाद सहित कई लोगों ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। इन सभी नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने इन सभी का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा के कुशासन से तंग आकर और राहुल गांधी और कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर प्रति दिन प्रमुख दलों के नेता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो इंडिया ब्लॉक को साथ लेकर...