बदायूं, मार्च 12 -- बिसौली। बसपा की बैठक पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित की गयी। जिसमें 15 मार्च को नोएडा में बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती को भव्य और सफल बनाने पर चर्चा की गई। विधानसभा अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह धनगर, जिला कोषाध्यक्ष केके उपाध्याय को विशेष जिम्मेदारी दी गयी। मुख्य अतिथि जयपाल सिंह ने कहा कि नोएडा का जयंती कार्यक्रम बसपा के लिए मील का पत्थर साबित होगा और प्रदेश की राजनीति में नई दिशा देगा। उन्होंने बिसौली से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से भागीदारी का आह्वान किया। विधानसभा अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह धनगर, विक्रम, डॉ. अशोक पाल, विजेंद्र सागर, भगवान सिंह, कालीचरण, शमशाद अली, दिनेश, श्याम सिंह पाल, अरमान सिंह मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.