हापुड़, मई 28 -- बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष डा.एके कर्दम के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर माता रामाबाई आंबेडकर की कार्यकर्ताओं ने पुण्यतिथि मनाई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। जिलाध्यक्ष डा.एके कर्दम ने कहा कि माता रामाबाई आंबेडकर त्याग, समर्पण, संघर्ष की प्रतिमूर्ति थी। उनका संघर्षपूर्ण जीवन का समाज में आज भी अतुल्य योगदान है जो हमे लगातार शिक्षा देता है। इस मौके पर ताशकीन सैफी, बबली कैन, राजकुमार सावर, सतीश कश्यप, मुकेश प्रजापति, महेश, अजय कुमार जयंत आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...