मधेपुरा, मई 6 -- आलमनगर एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत बसनवाड़ा गांव स्थित वार्ड चार में हुई भीषण अगलगी से लाखों की क्षति होने की बात कही जा रही है। स्थानीय लोगों और चार दमकल के सहारे आग पर काबू पाया गया। घटना में एक महिला भी झुलस गयी। घटना मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे की बतायी गयी है। आपदा प्रबंधन की ओर से बीडीओ अजय कुमार द्वारा पीड़ित परिवार को सहायता पहुंचाई गयी है।

घटना का विवरण स्थानीय विधायक सह विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने सभी पीड़ित परिवारों के बीच 12-12 हजार रुपए का चेक का वितरण किया। बताया गया कि मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे चूल्हे की चिंगारी से बसनवाड़ा वार्ड चार के अरविंद साह के घर में आग लग गयी। आग की लपटें देख आस पड़ोस के दर्जनों लोगों ने आग बुझाने में जुट गए। उधर सूचना पर आलमनगर सहित विभन्नि जगहों से चार दमकल गा...