पलामू, मार्च 6 -- पाटन। प्रखंड के बसदह स्थित उत्कृमित मध्य विद्यालय में पहली एवं दूसरी वर्ग के 47 छात्रों के बीच स्कूली पोशाक वित्तरण किया गया। प्रधानाध्यापक हरेंद्र सिंह एवं वार्ड सदस्य नागेश्वर भुइयां, सोनी देवी तथा एसएमसी अध्यक्ष नीलम देवी ने पोशाक वित्तरण किया। प्रधानाध्यापक हरेंद्र सिंह ने उपस्थित अभिभावकों से प्रतिदिन स्कूल में बच्चो को भेजने को अपील किया। उन्होंने कहा कि निःशुल्क ड्रेस वित्तरण होने से बच्चो में एकरूपता व आत्म विश्वास को बढ़ावा देता है। ड्रेस मिलने पर स्कूली बच्चों के चेहरे पर खुशी देखी गई। मौके पर संयोजिका कांति देवी, आदित्य दास, अखिलेश सिंह आदि सहायक शिक्षक उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...