गिरडीह, जून 23 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी थाना क्षेत्र के बड़की बेरगी पंचायत अंतर्गत जनुमबेड़ा में मंगलवार अहले सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ससारखो पंचायत के बसगोहरा निवासी बासुदेव मंडल 60 के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई और परिजनों तथा पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। दूसरी ओर मृतक के बड़े पुत्र नरेश मंडल ने इस साजिश के तहत की गई हत्या बताया है। बताया जाता है कि बासुदेव मंडल प्रतिदिन तड़के करीब ढाई से तीन बजे के बीच बाइक से जनुमबेड़ा ट्रैक्टर चालक को लाने जाया करते थे। मंगलवार को भी वे इसी काम से घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में अज्ञात लोगों ने उनकी हत्या कर दी। सुबह कुछ बच्चे उधर से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर शव पर पड़ी। बच्चों ने इसकी जानकारी ग्...