पूर्णिया, अप्रैल 14 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। बसगढ़ा सड़क हादसे ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गौरा पंचायत की रूह तक को झकझोर दिया है। एक साथ सात लोगों की मौत ने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है। रविवार को दिन भर प्रशासनिक निगरानी में सभी शवों का अंतिम संस्कार हुआ, लेकिन हर शव के दफन के साथ गांव की खुशियां भी राख में तब्दील होती चली गईं। देर शाम प्रखंड प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई। मगर यह आर्थिक मदद उन टूटे हुए दिलों के सामने बेहद छोटी नजर आती है, जिन्होंने अपने घर के कमाने वाले या प्रियजन को हमेशा के लिए खो दिया। यह भी पढ़ें- रोजितपुर में बाइपास से लेकर एनएच 31 पर पसरा रहता है अंधेरा सोमवार को मझुआ और सहुआ गांव में जिंदगी पटरी पर लौटने की कोशि...