अंबेडकर नगर, जनवरी 4 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। बसखारी बाजार में रोडवेज बसों के संचान को लेकर भाजपा नेताओं तथा व्यापारियों की एक अहम बैठक क्षेत्रीय सहसंयोजक भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ विकास मोदनवाल के नेतृत्व में हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी बातौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। बैठक के दौरान व्यापार मंडल पदाधिकारी, व्यापारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया कि रोडवेज बसों का संचालन बाजार के अंदर से हो। इसके लिए पूर्व में व्यापारियों व अन्य लोगों द्वारा जिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से कई बार अवगत कराया जा चुका है। परंतु अधिकारियों द्वारा जाम की समस्या का हवाला देते हुए बस के संचालक पर रोक लगा दिया गया है। जिससे बसखारी बाजार में व्यापार प्रभावित हो रहा है। बैठक में जिलाध्यक्ष त्रांयबक तिवारी ने व्यापारियों को अश्वस्थ कर...