देवघर, दिसम्बर 15 -- करौं प्रतिनिधि समग्र शिक्षा अभियान रांची के निर्देश के आलोक में राज्य स्तरीय टीम द्वारा प्रखंड के बसकुपी उत्क्रमित उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया। राज्यस्तरीय टीम में अभिषेक कुमार और किरण कुमारी शामिल थी। निरीक्षण के क्रम में शौचालय की साफ-सफाई, हैंड वॉशिंग, रैन वाटर, किचन गार्डेन, इको क्लब, बाल संसद की गतिविधियां सहित अन्य चीजों की बारी-बारी से जानकारी ली। विद्यालय निरीक्षण में टीम द्वारा छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के साथ फोटो भी खिंचायी। विद्यालय निरीक्षण में टीम सदस्य संतुष्ट दिखे। विद्यालय निरीक्षण के क्रम में छात्र-छात्राओं से भी विद्यालय के बारे में बारी-बारी से जानकारी ली। निरीक्षण में किसी प्रकार की खामियां नहीं पाए जाने की जानकारी दी। मौके पर विद्यालय की प्रभारी इंदु कुमारी, पंचानन मंडल, संदीप विश्वास, चंद्रना...