छपरा, जून 18 -- बिजली आपूर्ति प्रभावित बुधवार शाम ट्रांसफार्मर में आई खराबी के बाद ठप हुई बिजली आपूर्ति भीषण गर्मी में लोगों को हो रही परेशानी गड़खा, एक संवाददाता। गड़खा बाजार के बसंत रोड में स्थित बिजली ट्रांसफार्मर बुधवार की शाम जल जाने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। ट्रांसफार्मर के खराब हो जाने से बसंत रोड के दर्जनों दुकानदार और उपभोक्ता अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली नहीं रहने से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय प्रतिक्रिया स्थानीय लोगों के अनुसार बुधवार की शाम अचानक ट्रांसफार्मर में आई खराबी के कारण बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इसकी जानकारी बिजली कम्पनी के अधिकारियों और कर्मियों को दी गई। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई है,...