रांची, मार्च 18 -- रांची संवाददाता। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच द्वारा आयोजित बसंत मेले के दूसरे दिन बुधवार को राजधानी की महिलाओं में उत्साह देखा गया। मेले में देश के विभिन्न हिस्सों से आईं महिला उद्यमियों ने अपने हस्तशिल्प और कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यहां डिजाइनर साड़ियां, इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेस, लड्डू गोपाल के वस्त्र और होम डेकोरेशन के सामानों की महिलाओं ने खरीदारी की। मुख्य आकर्षण पारंपरिक गणगौर पूजा और सिंधारा उत्सव रहा। राजस्थानी वेशभूषा में सजी महिलाओं ने पारंपरिक लोक गीतों पर नृत्य कर वातावरण को उत्सवमय बना दिया। बहू-बेटियों को सिंधारा भेंट कर आपसी प्रेम और अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। इस आयोजन ने न केवल महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया, बल्कि मारवाड़ी परंपराओं की जीवंतता को भी दर्शाया।

हिंद...