रांची, मार्च 19 -- रांची। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच द्वारा आयोजित बसंत मेले का गुरुवार को समापन हुआ। मेले के अंतिम दिन महिलाओं ने हस्तशिल्प और आकर्षक परिधानों की खरीदारी की और लजीज व्यंजनों का आनंद लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि रिंकू बनर्जी ने नववर्ष की मंगलकामना के साथ भक्ति गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शाखा अध्यक्ष मधु सर्राफ ने अतिथियों का स्वागत किया, वहीं संयोजिका अनुसूया नेवटिया ने मेले की सफलता की रिपोर्ट पेश की। इस अवसर पर गिरिडीह की सुजाता कयाल (बेस्ट एक्सक्लूसिव आइटम), कोलकाता की प्रीति जैन (बेस्ट सेल्सवुमेनशिप), रांची की पूजा तोदी (बेस्ट डिस्प्ले) और कालिका जैन (बेस्ट हैंडीक्राफ्ट) को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में रूपा अग्रवाल, बीना मोदी, मंजू केडिया समेत मंच की सदस्य उपस्थित रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.