रांची, फरवरी 28 -- रांची। प्रेस क्लब में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो दिवसीय बसंत मेला का आयोजन किया गया। होली के मद्देनजर मेले में महिलाओं के लिए एथनिक व वेस्टर्न ड्रेसेस के शानदार कलेक्शन के साथ-साथ बेडशीट, सोफा कवर और लकड़ी के सजावटी सामान उपलब्ध रहे। यहां पारंपरिक छटा भी बिखरी दिखी, जहां बांस से बने सूप और दौरा के स्टॉल लगे थे। जेएसएलपीएस की महिला उद्यमियों द्वारा तैयार मड़ुआ आटा के व्यंजन और नेचुरल हेल्थ चेकअप स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। घर-ऑफिस की सजावट हेतु पेंटिंग्स और पोर्ट्रेट भी बिक्री के लिए मौजूद थे। शनिवार को मेले का समापन महिला पत्रकारों की सुरीली प्रस्तुतियों के साथ हुआ, जहां आगंतुकों ने विभिन्न व्यंजनों का भी आनंद लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.