आगरा, जनवरी 23 -- तीर्थ नगरी सोरों में बसंत पंचमी महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। हरिपदी गंगा किनारे स्थित वराह मंदिर में भक्तों ने मां गंगा व वराह के साथ अवीर व गुलाल से होली खेली। महिलाओं ने वराह मंदिर प्रांगण में बसंत गीत गाकर व भजन कीर्तन भी किया। इस मौके पर मंदिर में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। शुक्रवार की सुबह भगवान वराह के साथ होली खेलने के लिए बड़ी संख्या में भक्त एकत्र होना शुरू हो गए। बसंत पंचमी के दिन पंरपरागत तरीके से भक्तों ने अवीर गुलाल की होली खेलकर बंसत महोत्सव में भागीदारी की। भगवान वराह के मंदिर में सुबह विधि-विधान से पूजन किया गया। मंदिर में इस दौरान माहौल भक्तमय नजर आया। बसंत महोत्सव की शुरुआत मंदिर सेवायत द्वारा भगवान वराह को गुलाल अर्पित कर की गई। वराह मंदिर के प्रांगण में भक्तों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर बसंत ...