अलीगढ़, जनवरी 24 -- अलीगढ़। बसंत पंचमी के अवसर पर शुक्रवार को वाइब्रेंट पब्लिक स्कूल मधुर सिटी कयामपुर में सरस्वती माता की पूजा अर्चना की गई। बच्चों ने सरस्वती माता के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर आराधना की। डायरेक्टर डॉ विनोद कुमार सिंह ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या निशा सिंह जादौन, कुसुम परिहार, सारिका गंगवार, खुशबू पाल, रेखा शर्मा, नीलम गुप्ता, बीबी सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...