गुमला, जून 12 -- जारी, प्रतिनिधि। जारी थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव में आठ दिन पूर्व हुए बसंत तिर्की हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी किशोर केरकेट्टा (55 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी और मृतक के बीच पूर्व से विवाद चला आ रहा था। घटना के समय आरोपी नशे की हालत में था। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर उसने पत्थर से हमला कर बसंत तिर्की की हत्या कर दी।थाना प्रभारी शनि कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...