धनबाद, फरवरी 9 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता आईआईटी आईएसएम धनबाद में वार्षिक सांस्कृतिक एवं पूर्व छात्र समागम बसंत-2026 का समापन रविवार को पेनमेन ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्थान से जुड़े 25 विशिष्ट पूर्व छात्र, पूर्व शिक्षक एवं समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान बसंत सम्मान-2026, डिस्टिंग्विश्ड एलुमनस अवॉर्ड-2025 तथा विशेष शताब्दी सम्मान प्रदान किए गए। कार्यक्रम को बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन प्रो. प्रेम व्रत ने ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि शताब्दी वर्ष में ऐसे आयोजन संस्थान की गौरवशाली विरासत, मूल्यों और वैश्विक पहचान को और मजबूत करते हैं। उन्होंने पूर्व छात्रों और शिक्षकों की भूमिका को संस्थान की प्रगति का आधार बताया। मंच पर निदेशक प्रो. सुक...