काशीपुर, जनवरी 28 -- काशीपुर। बुधवार को गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र की ओर से गन्ना विकास परिषद नादेही परिक्षेत्र के ग्राम मडुआखेड़ा में कृषक गोष्ठी हुई। गोष्ठी में गन्ना विभाग के प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी नीलेश कुमार ने आगामी बसंत कालीन गन्ने की बुवाई जैसे विषय में किसानों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि गन्ना बुवाई का समय अब निकट है। गन्ना किसान अपनी खेत की अच्छी सी तैयारी करके ही गन्ने की बुवाई प्रारंभ करें। जिन गन्ना किसानों को वसंत कालीन गन्ना की बुवाई करनी है वह उत्तम बीज का चुनाव करें। गन्ना अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक अधिकारियों द्वारा बताया गया कि वर्तमान में 15023, 13235, 14201, 12226 जैसी उन्नतशील प्रजातियां हैं जिनको गना कृषकों को प्रोत्साहित करना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...