शाहजहांपुर, फरवरी 25 -- श्री राम चन्द्र मिशन के आश्रम में आयोजित बसंत उत्सव-2026 के चौथे चरण का शुभारंभ बुधवार को हुआ। कार्यक्रम का मार्गदर्शन मिशन के अध्यक्ष एवं हार्टफुलनेस मेडिटेशन के वैश्विक मार्गदर्शक कमलेश डी. पटेल 'दाजी' के सान्निध्य में हुआ। प्रातःकालीन सत्र में देश-विदेश से आए हजारों साधकों ने सामूहिक ध्यान साधना की। साधकों ने मानव कल्याण और विश्व शांति की कामना के साथ ध्यान किया। आश्रम परिसर में दिनभर ध्यान, सत्संग और आध्यात्मिक गतिविधियां आयोजित की गईं। दाजी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीवन का उद्देश्य आत्मविकास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यक्ति अक्सर सांसारिक इच्छाओं में उलझकर संतुलन खो देता है। हर बात पर संशय, ईर्ष्या और पूर्वाग्रह से जीवन में तनाव बढ़ता है। उन्होंने पारिवारिक जीवन में विश्वास और प्रेम की आवश्यकता पर जोर देत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.