शाहजहांपुर, मार्च 4 -- हरदोई रोड स्थित श्री रामचंद्र मिशन आश्रम में चल रहे बसंत उत्सव कार्यक्रम का समापन 2 मार्च को हुआ। 3 मार्च की सुबह तक अभ्यासी रवाना हो गए, लेकिन रोड पर अब भी गंदगी और अव्यवस्था बनी हुई है। कार्यक्रम के दौरान रखे गए पत्थर और पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेडिंग स्टैंड सड़क पर बने हुए हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। होली के उत्सव के बीच यह स्थिति लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। जिम्मेदार अभी तक रोड साफ करने का काम नहीं कर पाए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को असुविधा झेलनी पड़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...