बसंती पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ, निकली कलश यात्रा
रुद्रपुर, मार्च 24 -- दिनेशपुर, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर मंगलवार को बसंती पूजा महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। षष्ठी कल्पारंभ के साथ शुरू हुए इस पांच दिवसीय महोत्सव के शुभारंभ से पूर्व दुर्गा मंदिर परिसर से महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पारंपरिक वेशभूषा में सजी-धजी महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों और जयकारों के साथ आगे बढ़ीं। कलश यात्रा दुर्गा मंदिर गली से होते हुए नगर के मुख्य मार्गों से गुजरकर कामना सागर तक पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना की गई। कलश यात्रा के उपरांत मंदिर परिसर में पुरोहित बनमाली चक्रवर्ती ने विधि-विधान से षष्ठी पूजन संपन्न कराया। इसके बाद मंदिर के बाहर स्थित बेल वृक्ष के समीप कलश की स्थापना की गई। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.