रुद्रपुर, फरवरी 12 -- शक्तिफार्म, संवाददाता। गांव रूदपुर स्थित बसंती देवी मां दुर्गा मंदिर का 29.06 लाख रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। शासन ने इसके लिए जीओ जारी करते हुए प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रयास से यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल किया गया था। सचिव धीरज सिंह गर्ब्याल ने बुधवार को पर्यटन निदेशक को पत्र भेजकर अवगत कराया कि सितारगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रुद्रपुर गांव स्थित मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए स्वीकृति दे दी गई है। केएमवीएन की गठित जिला स्तरीय तकनीकी समिति ने परीक्षण के बाद 29.06 लाख रुपये की मंजूरी दी है। कार्यदायी संस्था निर्माण सामग्री का उपयोग करने से पूर्व उसका प्रयोगशाला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.