रुद्रपुर, जून 3 -- रुद्रपुर। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के बसंतीपुर गांव में वर्षों से चली आ रही जलनिकासी की समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। विधायक शिव अरोरा ने 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली आधा किलोमीटर लंबी नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। विधायक अरोरा ने कहा कि नाली निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी। दशकों से उपेक्षित बुनियादी समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। यहां गदरपुर ब्लॉक प्रमुख पति प्रति ग्रोवर मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश बजाज, अजितेश पाइक, मनोज मिस्त्री, मनोज मंडल, अर्जुन कुमार, भोला, इंद्रपाल चौधरी, अरविन्द कुमार, विजय प्रसाद, प्रदीप, मुकेश आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...