गोड्डा, अप्रैल 13 -- बसंतराय चैत संक्रांति के अंतिम दिन और बैसाख महीना के प्रथम तिथि को आस्था की डुबकी के साथ बसंतराय प्रखंड मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक तालाब के तट पर लगने वाले प्रसिद्ध बिसुआ मेले का शुभारंभ हो गया। मेले की शुरुआत के साथ ही हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालु पवित्र तालाब में स्नान कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। सदियों पुरानी इस परंपरा के प्रति लोगों की अटूट आस्था देखने को मिल रही है। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें तालाब की ओर बढ़ती नजर आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- बिसुआ मेला कल, मछंदरा जलप्रपात पर सैलानियों का लगेगा जमघट जहां वे विधि-विधान से पूजा कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। लगभग 52 बीघा में फैला यह ऐतिहासिक ता...