गोड्डा, अप्रैल 5 -- बसंतराय‌ प्रतिनिधि। बसंतराय प्रखंड मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक तालाब के किनारे लगने वाले प्रसिद्ध बिसुआ मेला को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बसंतराय प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी ने बताया की मेले की बोली 11 अप्रैल को सुबह 11 बजे लगेगी। इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मेला क्षेत्र में लगने वाली विभिन्न दुकानों और मनोरंजन के साधनों का आना भी शुरू हो गया है, जिससे पूरे इलाके में मेले का माहौल बनने लगा है। मेले में सर्कस, झूला, तारा माची, नाव सहित अन्य आकर्षण धीरे-धीरे पहुंचने लगे हैं। बच्चों और युवाओं के लिए इस बार भी कई प्रकार के मनोरंजन के साधन लगाए जाएंगे। वहीं श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था के लिए बसंतराय उच्च विद्यालय मैदान में विशेष रूप से स्थान चिन्हित किया गया है। मेले को लेकर उपाय...