सीवान, मार्च 6 -- बसंतपुर, ए. स। होली को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बसंतपुर पुलिस ने छापेमारी कर 55 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष के नेतृत्व में बुधवार सुबह पुलिस टीम अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी पर निकली थी। इसी दौरान करीब 7:45 बजे गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी रंजीत बैठा अपने घर के सामने शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम करीब 10 बजे मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही वहां मौजूद कुछ लोग भागने लगे, जबकि पुलिस ने मौके से रंजीत बैठा (38 वर्ष), पिता जनार्दन बैठा को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके घर के सामने रखे बोरा में कुल 55 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में बसंतपुर थाना मे...