सीवान, मार्च 9 -- बसंतपुर,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के शहरकोला उसरी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब बनाने के ठिकाने का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान 25 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई, जबकि करीब 300 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। जानकारी के अनुसार परि पुअनि सौरव कुमार पुलिस बल के साथ शनिवार शाम अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी पर निकले थे। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर शहरकोला उसरी गांव में पूनम देवी के घर के पीछे बसवारी में छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद शराब कारोबारी भाग निकले। तलाशी के दौरान चोकर के बोरे में रखे पांच-पांच लीटर के पॉलोबिन में भरी कुल 25 लीटर देसी शराब बरामद हुई। साथ ही शराब बनाने के दो उपकरण और दो गैस सिलेंडर भी जब्त किए गए। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी...