सीवान, मार्च 11 -- मैरवा। बसंतपुर में आभूषण दुकान में लूट के बाद पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। बुधवार को पुलिस ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरी कुमारी के नेतृत्व में बाजार में पैदल गश्त किया। इस दौरान पुलिस ने बाजार के विभिन्न हिस्सों में घूमकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसडीपीओ गौरी कुमारी ने स्वर्ण व्यवसायियों और अन्य दुकानदारों से मुलाकात कर सुरक्षा के संबंध में चर्चा किया। दुकानदारों को अपनी दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने की सलाह दिया। जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके और किसी भी आपराधिक घटना की स्थिति में अपराधियों की पहचान आसानी से हो सके। बाजार के भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण करते हुए लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की। बसंतपुर में लूट की घटना...