सीवान, मार्च 28 -- बसंतपुर, एक संवाददाता। रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार की सुबह से ही प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। विभिन्न गांवों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज लेकर भक्ति और उत्साह के साथ शोभा यात्रा लेकर मुख्यालय पहुंचे। जय श्री राम के जयघोष से पूरा इलाका गूंज उठा और माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। शोभा यात्रा में कलाकारों ने भगवान श्रीराम, माता सीता, हनुमान जी, भगवान शंकर एवं माता पार्वती का आकर्षक रूप धारण कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। रामजानकी मंदिर परिसर में सभी जत्थे एकत्रित हुए, जहां से एक साथ भव्य यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं के वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बसंतपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। प्रत्येक चौक-चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। थाना अध्यक्ष राजू कुमार के नेतृत्व में पु...