सीवान, मार्च 3 -- बसंतपुर,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कोडर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक महिला के घर में घुसकर फायरिंग कर दी और बेटी की शादी नहीं होने देने की धमकी दी है। पीड़िता नीतू देवी (40), पति रंजीत बहादुर सिंह ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, 27 फरवरी की शाम करीब 6:30 बजे गांव के ही रोहित कुमार सिंह (22) और शुभम कुमार सिंह (19), दोनों पिता परमेश्वर सिंह, घर में घुस आए। आरोप है कि रोहित ने गाली-गलौज करते हुए पिस्टल निकालकर उनके बेटे शिवम कुमार सिंह पर गोली चला दी। गोली दीवार में जा लगी और मां-बेटे भागकर बाहर निकले। बाहर शुभम चाकू लेकर खड़ा था। शोर सुनकर ग्रामीण जुटे तो दोनों आरोपी भाग निकले। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने केस करने पर जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही आगामी मार्च में ...