सीवान, मार्च 2 -- सीवान। जिले के बसंतपुर प्रखंड में सोमवार को दो घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस संबंध में स्थानीय जेई प्रकाश कुमार सिंह ने बताया कि विद्युत शक्ति उपकेंद्र में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के कारण सोमवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बसंतपुर शहरी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इस दौरान उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है। बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि निर्धारित समयावधि में आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। ताकि असुविधा से बचा जा सके। मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...