सीवान, अप्रैल 10 -- बसंतपुर, एसं.। आगामी पैक्स चुनाव को लेकर राजपुर पंचायत में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। गुरुवार को सदस्य पद के लिए सात प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सामान्य वर्ग से ज्ञानती देवी, अशोक कुमार साह, प्रभुनाथ राम व सुनीता देवी, अति पिछड़ा वर्ग से धर्मेंद्र प्रसाद तथा अनुसूचित जाति वर्ग से अनिल राम ने नामांकन किया। नामांकन प्रक्रिया श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सिद्धार्थ पराशर की देखरेख में संपन्न हुई। इस दौरान लिपिक विमल कुमार सिंह, शिक्षक राजकिशोर शर्मा, परवीन कुमार व विजय कुमार प्रसाद मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...